बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक किए गए सम्मानित – Uttarakhand Nidhi


कोटद्वार। नगर क्षेत्र में शिक्षक दिवस पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से आयोजित समारोह में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।नगर निगम प्रेक्षागृह में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्थान समिति के कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने किया। उन्होंने कहा कि यदि शताब्दियों आगे का सोचना है तो बच्चों को शिक्षित करना होगा। शिक्षक बच्चों के आदर्श होते हैं और उनके व्यक्तित्व पर शिक्षकों की बातों का गहरा प्रभाव पड़ता है।
इस दौरान प्रो. डीएस नेगी, दर्शन सिंह रावत और डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी समेत कई शिक्षकों को सम्मानित किया गया। एमकेवीएन एजुकेशन ग्रुप और पीएम श्री जीजीआईसी कोटद्वार को सर्वश्रेष्ठ स्कूल का पुरस्कार मिला।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *